हिम्मत है हममे

[14-03-2021] हिम्मत है हममे लड़ जाने की
आशा की किरने  बिखेर सपने सजाने की
उम्मीद को जगाने की, नयी ज़िन्दगी पाने की
ज़िन्दगी के हर मुकाम तक पहुँचने की

हिम्मत है हममे  
तिनके की तरह
ख्वाइशो को बुनने की
पावक की तरह दुर-दुर फ़ैलने की
हवा की कोमल सरसराहत के बीच
मन से भी तेज भागने की


हिम्मत है हममे
लहरो से तकराने की
सुरज सा तेज बिखेरने की
पक्षिओ की एकता भरी कहानिओ से
शान्ति की जंग लड़ने की
खुशहाल ज़िन्दगी में डूब 
गम भुलाने की ।

हिम्मत है हममे लड़ जाने की
समाज में 
गरीबो पर अत्याचारों के खिलाफ 
अबला नारी के साथ खड़े होने की
बच्चो को पूर्ण शिक्षा दिलवाने हेतु
बुराई और कुरीतियों के नष्ट करने 
हिम्मत है हममे लड़ जाने की ।

दोस्तों के दर्द को अपना समझ
साथ बांटने की 
अपनी चतुराई से कुछ कर जाने की
कमजोरो को ले साथ आगे बढ़ने की
देश को फिर से एक नया
घर-समाज बनाने की 
हिम्मत हैं हममे
वापस इंसानियत को अपनाने की
हिम्मत है हममे लड़ जाने की ।

--शालिनी (क्लास ११)

चित्र --http://seantiffany.blogspot.in / से ली गयी हैं 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

याद आयेन्गे आप !

बच्चो के बीच बढ़ती हिँसक प्रव्रत्ति

Prayas ke liye chand alfaaz