याद आयेन्गे आप !

ज़िन्दगी के हर मोड़ पर याद आएंगे आप
वह  हिस्टरी की क्लास में नगमे सुनाते
कभी खामोश , कभी गुमशुदा  
क्लास में
डर भगाते  गणित का 
गंभीरता से समझाते 
नज़र आयेंगे  आप ।

प्रयास के जामुन के पेड़ के नीचे
आग की तपन में 
कहानी सुनाते नज़र आयेंगे आप ।
फ्र्यदै की शाम को गीत गुनगुनाना
हर पिकनिक में मस्ती
और प्रयास के हर त्यौहार में
रंग बिखेरते नज़र आयेंगे आप ।

प्रयास के हर वार्षिकोत्सव में
डांस सिखाते 
बच्चो के संग झूमते 
राखी बंधवाते 
नज़र आयेंगे आप।
7 :30 के क्लास के बाद
भविष्य की राह दिखाते
हमारी बदमाश क्लास के अच्छे भैया
हमसे दूर चले जाने के बाद भी 
हमारे दिलो के किताबो के पन्नो में
हमेशा याद आयेंगे आप ।

-शालिनी (क्लास ११)







Comments

  1. ye photo wale bhaiya to hume bhi bhut yaad aate hain yaar .....bhut acchi kavita likhi hain shalini ne ..:)

    ReplyDelete
  2. वो तो चले गए हमारे साथ चंद लम्हे बिता कर अपनी दुनिया में;
    और हम रह गए उनकी सारी यादों को पिरोये हुए इस अंधी दुनिया में/

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Ek Prayas

बच्चो के बीच बढ़ती हिँसक प्रव्रत्ति